Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी गौशाला की बदहाली पर भड़के विधायक सुमित हृदयेश, दी आंदोलन की चेतावनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी की राजपुरा गौशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला। पूरी खबर पढ़ें।

हल्द्वानी। राजपुरा गौशाला की दयनीय स्थिति को लेकर सियासत और जन आक्रोश गरमा गया है। क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश, वार्ड-12 की पार्षद प्रीति आर्या और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौवंश के रखरखाव, साफ-सफाई, जल निकासी और चिकित्सा सुविधाओं की बदहाली देखकर विधायक ने सख्त नाराजगी जताई।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि गौशाला केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आस्था और संवेदनशीलता का प्रतीक है। गौवंश की ऐसी उपेक्षा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने, नियमित सफाई कराने और पशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा व स्थायी प्रबंधन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। पार्षद प्रीति आर्या ने आरोप लगाया कि गौवंश को पर्याप्त चारा तक नहीं मिल पा रहा है, जिससे बेजुबान भूख से तड़प रहे हैं। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि नगर निगम गौवंश की देखभाल करने में सक्षम नहीं है, तो उन्हें इस तरह बदहाल स्थिति में न रखा जाए।
कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि गौशाला की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो वे जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राजन टंडन, मलय बिष्ट, हेमंत साहू, त्रिलोक बनौली समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement