Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर, 134 लोगों ने किया महादान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। वंदे मातरम् ग्रुप की पहल पर 134 लोगों ने रक्तदान किया।

हल्द्वानी। शहर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति के साथ-साथ मानव सेवा के जज्बे के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वंदे मातरम् ग्रुप हल्द्वानी द्वारा बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में शहर के युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 134 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा और राष्ट्रसेवा का एक अनूठा और प्रेरणादायी संदेश दिया।
संस्थापक शैलेन्द्र सिंह दानू ने सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। स्वतंत्रता दिवस पर इस अभियान ने देशभक्ति को सीधे सामाजिक सरोकार से जोड़ने का काम किया है।
शिविर के दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, डॉ. मोहन सती, डॉ. अनवर, कौस्तुभानंद जोशी, दीपक बलूटिया, एडवोकेट गोविंद बिष्ट और प्रकाश मेहता सहित कई गणमान्य लोग बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील सनवाल, अभिनव वार्ष्णेय, विशाल चौधरी, गौरव पाण्डे, महेंद्र बिष्ट, कैलाश बिष्ट, मोहन बिनवाल, डॉ. बिना थुवाल, डॉ. भावना बिष्ट और नरेंद्र शाही का विशेष योगदान रहा।

Select Language

Advertisement