Connect with us

मौसम

आज उत्तराखंड करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के रविवार शाम तक दस्तक देने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ धूप खिली रह सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं।
अगले कुछ दिन करवट बदल सकता है मौसम
देहरादून समेत अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सुबह कुछ क्षेत्रों में अब भी हल्की ठंड है, लेकिन रात को उमस महसूस की जाने लगी है। हालांकि, मौसम अगले कुछ दिन करवट बदल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हाथ पर पेन से लिखा सुसाइड नोट और छत से कूद गई महिला

मैदानी क्षेत्रों में छाये रह सकते हैं आंशिक बादल
सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement