Connect with us

देहरादून

होली के दिन डूबे युवकों में से बीटेक के छात्र का शव बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

8 मार्च को अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर नहाने गया था छात्र

देहरादून। 15 मार्च 2023 को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि लेमन ट्री के पास एक शव दिखाई दिया है। जिसमे रेस्क्यू हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल शव तक पहुँच बनाकर शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में भयानक हादसा! कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से युवक जिंदा जला, लाखों का माल राख

उक्त युवक DIT देहरादून में बी. टैक का छात्र था जो दिनाँक 08 मार्च 2023 को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर आया था व इसी दौरान पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गये थे। SDRF टीम द्वारा दोनों की सर्चिंग दिनाँक 08 मार्च 2023 से लगातार की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा 2025: अब तक 3 करोड़ शिव भक्त पहुंचे, 1.84 लाख ने ली स्वास्थ्य सेवाएं

मृतक का नाम:-

श्री आदित्य राज सिंह उम्र – 22 वर्ष पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह।
निवासी :- हुगली कोलकाता।

SDRF टीम का विवरण

  1. उप निरीक्षक सचिन रावत
  2. मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश
  3. आरक्षी रविन्द्र सिंह
  4. आरक्षी मनमोहन सिंह
  5. आरक्षी रमेश चन्द्र भट्ट
  6. चालक विनोद डाबॉस मीडिया सैल SDRF

Select Language

Advertisement