Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला टी-20 पर अल्मोड़ा ने किया कब्जा, कुमाऊ कमिश्नर ने दी शुभकामनाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- पत्रकार यूनियन एवम गोल्ड क्लब द्वारा    हिमालयन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित 5वीं राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता अल्मोडा बनाम चंपावत के बीच फाइलन मैच खेला गया। अल्मोड़ा की टीम ने चंपावत को 51 रनों से हरा टी-20 कप पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आन्नद भरणे ने प्रतिभाग कर खिलाडियों को पुरस्कृत किया।
  मैच में चंपावत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और अल्मोड़ा की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अल्मोड़ा की टीम में कृतिका और शोभा की 70 रनो की शानदार साझेदारी की बदौलत 172 रन बनाए। जिसमें कृतिका ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली, लक्ष्य का पीछा करते हुए चंपावत की टीम 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, इस प्रकार 51 रन से अल्मोड़ा की टीम ने मैच जीत कर खिताब अपने नाम किया।आयुक्त दीपक रावत और आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ ₹31000 का नगद इनाम दिया गया जबकि उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹21000 दिए गए। खिलाड़ियों को वूमेन ऑफ द मैच शोभा, वूमेन ऑफ द सीरीज अंजलि गोस्वामी, बेस्ट फील्डर कंचना परिहार, बेस्ट बॉलर श्रुति, बेस्ट विकेट कीपर अवार्ड प्रीति भंडारी कोे भी नवाजा गया।  मुख्य अंपायर की भूमिका में विवेक तिवारी व मानस तोलिया रहे, स्कोर की भूमिका पुष्कर बिष्ट ने निभाई।
   खिलाडियों को सम्बोधित करते हुये आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित होनी चाहिए। इससे खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से अलग-अलग क्षेत्रों के खिलाड़ियों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। इससे उनमें आपसी मेल-जोल की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें युवा शक्ति, युवा एकता का महत्व तथा मित्रता एवं अनुशासन सिखाते है।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व आईजी नीलेश आन्नद भरणे ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाए दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement