Connect with us

उत्तर प्रदेश

मियां- बीवी राजी तो क्या करे काजी, बहन ने कराई पति से छोटी बहन की शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रयागराज- मामला उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज का है। जहाँ एक विवाहिता ने पति से छोटी बहन की शादी करवाई। यह शादी धर्म नगरी की गलियों से लेकर प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की चर्चा होने की वजह भी है, क्योंकि जीजा ने साली से शादी रचाई है। इतना ही नहीं जीजा-साली की इस शादी में पहली पत्नी यानी बड़ी बहन भी खुशी खुशी शामिल हुई। दोनों के पारिवारिक सदस्य भी इस शादी से बेहद खुश हैं। समाज में भले ही बड़ी बहन की सौतन उसकी छोटी बहन बन गई हो, लेकिन दोनों बहनों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है। तीनों राजी-खुशी घर चले गए। अब जीजा के साथ हुई साली की यह शादी सुर्खियों में है। जिले के शंकरगढ़ इलाके का यह मामला है। यहां रहने वाला राजकुमार मजदूरी करता है, उसकी शादी रूमी से हुई थी। रूमी अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करती थी और वह उससे दूर नहीं रह सकती थी। यही नहीं, उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि अपनी छोटी बहन भारती की शादी धूमधाम से करवा सके। इसलिए उसने अपने पति राजकुमार को ही जैसे-तैसे मनाया और भारती की शादी एक मंदिर में अपने पति से ही करा डाली।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनौर में तिहरे हत्याकांड का रहस्य गहराया, घर में मिलीं छह जोड़ी चप्पल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement