Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को उठाकर ले गया बाघ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

झाड़ियों से मिला बुजुर्ग का शव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
कोटद्वार
। कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेलधार के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर बाघ उठाकर ले गया। बुजुर्ग का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों से मिला है। सूचना मिलने के बाद दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई।
घटना बृहस्पतिवार शाम छह बजे की है। ग्राम प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम डल्ला के तोक गांव लडवासैंण निवासी बीरेंद्र सिंह (73) बृहस्पतिवार शाम को घर के समीप ही खेतों में गेहूं काट रहे थे। घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ बीरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन बाघ ने उसे नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने आग जलाकर और शोर मचाकर गई। किसी तरह बाघ को वहां से भगाया। बाघ ने उनके चेहरे और गले को बुरी तरह से जख्मी कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत सूचना मिलते ही रिखणीखाल केथानाध्यक्ष अरविंद सिंह भी फोर्स के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पूरा क्षेत्र कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटा है। जहां बाघ की मूवमेंट बनी हुई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement