Connect with us

उधमसिंह नगर

गेहूं के खेत में गुलदार ने दो बच्चों को दिया जन्म, वन विभाग करेगा उनका लालन पोषण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर उधमसिंह नगर के एक गांव में गुलदार के नवजात दो शावकों के मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में किसानों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके साथ ही गुलदार के शावकों को देखने वालों की भीड़ जमा होने लगी।

आबादी वाले इलाके में गुलदार की उपस्थिति से लोग डरे भी नजर आए। उधम सिंह नगर के ठोठूपुरा गांव में गुरमीत सिंह नाम के किसान का खेत है। गुलमीत अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान गुरमीत को खेत में गुलदार के दो शावक नजर आए। गुरमीत के खेत में गुलदार के शावक मिलने की सूचना ठूठूपुरा गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग खेत में इकट्ठा हो गए। गांव के लोगों ने खेत में गुलदार के शावक होने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में मोटर से नल में दौड़ा करंट, बर्तन धो रही महिला की मौत

गुलदार के शावक देखने वाले गुरमीत सिंह ने बताया कि वो गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुलदार के दो शावक दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। हालांकि सूचना देने के कई घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जब इस बारे में वन विभाग के अफसरों से पूछा गया तो उनका कहना था कि ठोठूपुरा गांव के खेत में गुलदार के शावक मिलने की सूचना मिली है। मौके पर जाकर परीक्षण किया जाएगा। गुलदार के शावकों को विभाग की टीम अपने कब्जे में लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में सीएम धामी ने 22.25 करोड़ से बने चारधाम रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement