Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

तस्करों पर पुलिस का पहरा, 5 लाख की शराब सहित 2 गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- जिला पुलिस द्वारा अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत दो तस्करों को 5 लाख की अवैध अंग्रेजी ब्रांड की शराब सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया की एसओजी टीम द्वारा हीरानगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। टीम को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां से चेकिंग के दौरान टीम ने 5 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो हरियाणा से लाकर पहाड़ों में शराब सप्लाई करते थे। हरियाणा नंबर की इनोवा कार में अधिवक्ता का स्टीकर भी लगाया गया था, ताकि शराब तस्करी में आसानी हो।
एसएसपी ने बताया कि यह शराब पर्यटक सीजन में इस्तेमाल करने के लिए ले जाई जा रही थी, पुलिस ने शराब बरामद करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement