Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

पौड़ी की मोनिका और मोनिस की शादी कैन्सिल, क्या बोले मोनिका के पिता यशपाल बेनाम, आप भी सुनें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। नगर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने अपनी बेटी के शादी के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। इस शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी थी और तभी से ये शादी चर्चाओं में आ गई थी।
सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर मचे हो-हल्ले के बाद पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने इस शादी के सभी कार्यक्रम रद करने की बात कही। यह शादी एक समुदाय विशेष में हो रही थी। सोशल मीडिया पर चर्चाओं पर आई अपनी बेटी की शादी को लेकर आखिरकार यशपाल बेनाम ने अपना पक्ष रखा। पालिका दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेनाम ने कहा कि मैने एक पिता होने के नाते बेटी के शादी के कार्ड छपवाएं थे ताकि शादी को धूमधाम से किया जा सके, सभी लोग यही करते हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर कई तरह की टिप्पणी देखने को मिलीं। लोग अपने ही ढंग से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस शादी को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे। बेनाम ने कहा कि ऐसे में माहौल खराब होने का पूरा अंदेशा था और शादी में जो माहौल होता है, वह नहीं बन पा रहा था। बेनाम ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सभी लोगों ने इसका विरोध ही किया, कुछ लोगों ने हमारे पक्ष में और बड़ी तहजीब से भी बात रखी। वह एक जनप्रतिनिधि भी है लिहाजा जनता की बात को भी सिरे खारिज नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें 👉  सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब जोड़ मेले का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement