Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश के 40 यात्रियों को एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुंचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- पिथौरागढ़ के भूस्खलन में फंसे 40 आदि कैलाश यात्रियों को एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया है। यात्रियों ने एस.डी.आर.एफ.का शुक्रिया अदा किया है।
पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के एस.डी.एम.ने एस.डी.आर.एफ.टीम को गर्भधार के पास भूस्खलन होने और उसमें एक निजी कंपनी के 40 आदि कैलाश से लौटने वाले यात्रियों के फंसने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा धौलछीना क्षेत्र के दो सगे भाइयों से 11 लाख की ठगी, पत्नी के गहने गिरवी रख गंवाए रुपये

सूचना के बाद एस.डी.आर.एफ.टीम रैस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम ने घटनास्थल पहुँचकर देखा की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। भूस्खलन के कारण मार्ग पर अत्यधिक मलवा आ गया, जिसे साफ कर यात्रा दोबारा शुरू करने में समय लगेगा। ऐसे में एस.डी.आर.एफ.टीम ने मौसम के करवट बदलने से पहले ही बिना समय गवाये पहाड़ी की तलहटी पर फंसे सभी 40 यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से नदी किनारे रोप की मदद से रैस्क्यू किया। यात्रियों को धारचूला में के.एम.वी.एन.रेस्ट हाउस पहुंचाया गया। यात्रियों में कुछ बुज़ुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें टीम ने विषम परिस्थितियों में सावधानी से गेस्ट हाउस पहुंचाया।

Select Language

Advertisement