Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

धरने को 5000 दिन पूरे होने पर गुरिल्ले करेंगे अल्मोड़ा में 22 जून को प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

23 जून से गुरिल्ला बहुल 11 जिलों में होगी रथ यात्रा: ब्रह्मानंद डालाकोटी

अल्मोड़ा। यहां एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने कहा कि अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में एस एस बी स्वयं सेवकों के धरने को 22जून को 5000दिन पूरे होंगे इस अवसर पर एस एस बी गुरिल्लों द्वारा अल्मोड़ा में विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। 5001वें दिन 23जून से अल्मोड़ा से एक रथ यात्रा निकाली जायेगी जो राज्य के गुरिल्ला बहुल 11जनपदों में सभी बड़े शहरों कस्बों से गुजरेगी। यात्रा के दौरान जगह- जगह पर गुरिल्ला प्रतिनिधि गुरिल्लों की सभाओं को संबोधित करने के साथ आम जनता से भी संवाद करेंगे । सभाओं में विगत 17सालों से चल रहे आंदोलन की पीड़ा एवं सरकार के द्वारा उनके साथ किए गये छल को उद्घाटित किया जायेगा। गुरिल्लों के प्रशिक्षण के महत्व और आज भी उनकी आवश्यकता को आम जनमानस तक पहुचाया जायेगा। वार्ता में डालाकोटी ने मांग की,कि मणिपुर की स्थितियों से निपटने में वहां के गुरिल्लों का सहयोग लिया जाय। उन्होंने यह भी दावा किया कि आतंकवादी, अलगाववादी ताकतों को रोकने में गुरिल्लायुक सुरक्षा प्रणाली आज भी कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने राज्य सरकार पर गुरिल्लों के संबंध में अपने ही शासनादेश व निर्णयों को लागू न करने का आरोप भी लगाया। पत्रकार वार्ता में डालाकोटी के अलावा जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला एवं जगदीश सिंह सुयाल उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement