Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) पर जागेश्वर में होगा मुख्य योग कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीडीओ ने जागेश्वर में होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने आज जागेश्वर पहुंचकर 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) के अवसर पर जागेश्वर में होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।  संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि इस वर्ष जनपद में जागेश्वर में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं।उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम से पूर्व समुचित साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही संबंधितों को कहा कि लाइट, साउंड सिस्टम तथा योग करने हेतु आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी ससमय कर ली जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया तथा उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement