Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

सिख श्रद्धालुओं की बस पलटी, पुलिस ने तत्परता दिखाई बचाई यात्रियों की जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चिकित्सालय पहुंच जिलाधिकारी ने घायलों का हल जाना

चंपावत- रविवार देर रात रीठा साहिब जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी एक बस चम्पावत- टनकपुर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो पलट गई। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखा मौके पर पहुंच घायल श्रद्धालुओं को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुचाया। बस में तकरीबन 60 यात्री बताये जा रहे है,गंभीर घायलो को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी ने चिकित्सालय पहुच घायलो का हाल जाना व उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Select Language

Advertisement