Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री से नेता प्रतिपक्ष व किसान जनप्रतिनिधि, चीनी मिल के श्रमिकों ने मुलाकात करी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चीनी मिल की सह ईकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न देने का अनुरोध किया

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजपुर चीनी मिल की सह ईकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का अनुरोध किया एवं इस सबंध में ज्ञापन भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी को सांप से डंसवाकर हत्या करवाने वाली प्रेमिका समेत फरार 4 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल की सह ईकाई असवानी को लीज/ रेंट/पीपीपी मोड पर दिये जाने से पूर्व किसानों के हितों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा। इसका पूरा परीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये जा रहे हैं।

Select Language

Advertisement