Connect with us

नैनीताल

युवती से अनैतिक कार्य करने की कोशिश, महंगे उपहार व पैसों का लालच,मना करने पर मारपीट की गई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- हल्द्वानी में एक युवती से अनैतिक कार्य कराने की कोशिश की गई। युवती को महंगे उपहार व पैसों का लालच भी दिया गया। युवती द्वारा जब अनैतिक कार्य करने से मना किया गया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार बरेली रोड धनमिल में रहने वाली खटीमा निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक मॉल में काम करती है। उसने कहा कि जिस मॉल में वह काम करती है उसके साथ डहरिया निवासी तुलसी राय नाम की एक महिला भी काम करती है। युवती का आरोप है कि तुलसी उससे अनैतिक कार्य करना चाहती थी। तुलसी द्वारा इसके लिए कई बार उसे मंहगे उपहार व पैसो का लालच दिया गया।
बृहस्पतिवार को भी तुलसी ने उसे एक व्यक्ति के साथ शरीरिक संबंध बनाने के एवज में 10 हजार रुपये देने का ऑफर दिया जब वह नहीं मानी तो उसे महंगा मोबाइल देने का ऑफर किया गया इसके बाद भी नहीं मानने पर उसकी पिटाई की गई। उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश किया गया लेकिन युवती ने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत कर दी। फिलहाल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 323, 506 और अनैतिक देह व्यापार में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Select Language

Advertisement