Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

किरायेदारों का करे सत्यापन नही तो होगा चालान:मुक्तेश्वर पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुक्तेश्वर पुलिस ने चलाया किराएदार सत्यापन अभियान
धानाचूली(नैनीताल)। मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन लगातार चलाया जा रहा है। जिसके तहत धानाचूली चौकी प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में मनाघेर क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया।

एसआई विजय ने बताया 20 लोगो की सत्यापन कार्यवाही की गई। जबकि दो लोगो के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट में 20 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। वही इस कार्यवाही के क्षेत्र में बाहरी लोगों में हलचल मच गई। वही जिन लोगो का सत्यापन नही हुआ है वह लोग चौकी व थाने पहुँच रहे है। एसआई ने बताया सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अपील की है जो भी किराये दार उनके यहां रहते है उनका सत्यापन करा लें। अन्यथा चालानी कार्यवाही भुगतनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला का मोबाइल, एटीएम, नगदी समेत खोया बैग नैनीताल पुलिस सीसीटीवी शाखा में नियुक्त मित्र पुलिस ने तत्परता से ढूंढ कर वापस लौटाया, महिला ने जताया आभार

Select Language

Advertisement