Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य आंदोलनकारियों का विधानसभा की प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद के कार्यालय के बाहर नारेबाजी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रवर समिति का कार्यकाल दो माह आगे बढ़ाने पर कड़ी नाराजगी जताई
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने बुधवार को विधानसभा की प्रवर समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रवर समिति का कार्यकाल दो माह आगे बढ़ाने पर नाराजगी जताई।
इससे पहले, वे जैसे ही मंत्री आवास पर पहुंचे, उसी समय मंत्री काफिले के साथ निकल गए। इस पर आंदोलनकारी नाराज हो गए। पता चला कि मंत्री मैक्स अस्पताल गए हैं, इसलिए इंतजार करना होगा। एक घंटे बाद आवास पहुंचने पर मंत्री ने संदेश भिजवाया कि वे पीआरओ से बात करें। इससे नाराज आंदोलनकारी आवास से बाहर नारेबाजी करने लगे। कार्यकाल बढ़ाने का खेल बंद करो, उत्तराखंड आंदोलनकारियों की उपेक्षा बंद करो, के नारे सुनकर मंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया और कहा कि दांत दर्द की वजह से वह बात करने की स्थिति में नहीं हैं और आप नारेबाजी कर रहे हैं। इस पर दोनों ओर से कुछ देर बहस हुई। बाद में वार्ता हुई, जिसमें मंच अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा, यदि प्रवर समिति दो हफ्ते में बैठक बुलाने की पहल करे, तभी भर्ती कैलेंडर का लाभ राज्य आंदोलनकारियों को मिल सकेगा। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया, पिछले 10 वर्षों से क्षैतिज आरक्षण पुनर्बहाली का परिणाम दूर होता जा रहा है। इससे पहले उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से भी भेंट की, जिसमें उन्होंने कहा कि तिथि प्रवर समिति के सुझाव पर बढ़ाई गईं। जैसे ही समिति इस मसौदे को पारित करेगी, तत्काल सत्र बुलाया जाएगा। मंच ने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन ई-मेल किया है। इस मौके पर जगमोहन नेगी, केशव उनियाल, अरुणा थपलियाल, विजय बलूनी, विनोद असवाल, गणेश शाह, राकेश बछेती, गिरी राज उनियाल, महेश कुमार, गौरव खंडूड़ी, सुमित थापा, नवीन राणा, सुशील कुमार मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement