Connect with us

नैनीताल

‘नशे के खिलाफ एक जंग’ के नारे के साथ नैनीताल में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्य अतिथि विधायक ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया


(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के नैनीताल में ‘नशे के खिलाफ एक जंग’ के नारे के साथ नैनीताल बॉडी बिल्डिंग संगठन ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
नैनीताल में मल्लीताल के रिंक हॉल में रविवार शाम एक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल बॉडी बिल्डिंग संगठन ने किया। इस प्रतियोगिता का मकसद ‘नशे के खिलाफ एक जंग’ था जिसमें हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, जसपुर और नैनीताल से लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सरिता आर्या ने किया। प्रतिभागियों ने अपनी बॉडी और कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। मिस्टर कुमाऊं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गणेश सिंह, द्वितीय स्थान महेंद्र सिंह और तृतीय स्थान अभिषेक रावत ने जीते। मिस्टर नैनीताल में प्रथम स्थान गणेश सिंह, द्वितीय स्थान विकास सिंह और तृतीय स्थान फैजान ने प्राप्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement