Connect with us

देहरादून

दून में आज से लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन-2023 शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट के कई दिग्गज मैदान में उतरेंगे
देहरादून। दून में लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन-2023 का रोमांच आज से शुरू हो जाएगा। रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट के कई दिग्गज मैदान में उतरेंगे। इस लीग के लिए हरभजन सिंह, इरफान पठान, शेन वॉटसन, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ, जेसी रायडर, रॉस टेलर समेत कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दून पहुंच चुके हैं। दून में क्रिस गेल के छक्के और इरफान की स्विंग दर्शकों में रोमांच भरेगी।
शुक्रवार को इरफान पठान की कप्तानी में भीलवाड़ा किंग्स हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मनिपाल टाइगर्स से भिड़ेगी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने बताया कि इसका उद्घाटन 18 नवंबर को रांची में हुआ था। दून समेत देश के पांच शहरों में यह मैच होने हैं। उन्होंने बताया कि पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर पर न्यूनतम 299 रुपये में टिकट की बुकिंग हो रही है। 19 में से तीन मैच दून में प्रस्तावित हैं, जो 24, 25 और 26 नवंबर को होंगे। उधर, दून में इन मुकाबलों को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement