Connect with us

उधमसिंह नगर

रुदपुर में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी युवक ने छात्रा की वीडियो और फोटो भी वायरल की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दो माह पहले एक दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक ने छात्रा की वीडियो और फोटो भी वायरल कर दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों में झांकियों में भाग लेने के दौरान उसकी बेटी की रम्पुरा निवासी एक युवक से जान-पहचान हो गई। आरोप है कि दो माह पहले आरोपी उनके घर आ धमका। बेटी को घर में अकेली पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी वीडियो और फोटो भी बना ली। इसके बाद से बेटी के डरी-सहमी रहने से कारण पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म की वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दी। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार शाह ने बताया कि मामला दो माह पुराना है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।

Select Language

Advertisement