Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल मुक्तेश्वर के युवक की हल्द्वानी में डंपर की टक्कर से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बाजार की ओर जा रहे युवकों की बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक चालक घायल हो गया। उसका एसटीएच में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक का शव को मोर्चरी भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुक्तेश्वर निवासी संजय अपने हल्द्वानी निवासी दोस्त सूरज के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। सरगम टॉकीज के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसटीएच भिजवाया जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।

Select Language

Advertisement