Connect with us

नैनीताल

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, नैनीताल में शुरू हुई बर्फबारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इस वर्ष का दूसरा हिमपात हुआ हैं। बर्फ गिरने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों के चेहरे खिले हुए नजर आए। नैनीताल में सोमवार से हल्के बादल छाए हुए थे। वही मंगलवार की सुबह से ठंड बढ़ गई और आसमान घने बादलों से घिरा हुआ था। जिसके बाद बर्फ गिरना शुरू हो गया।
बीते दिनों नैनीताल में पहली बर्फबारी हुई थी जो की ऊपरी क्षेत्रों में हुई थी लेकिन दूसरी बर्फबारी नैनीताल के निचले हिस्सों में भी हुई। मौसम का मिजाज देख आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार की शाम या अगले एक दो दिनों में नैनीताल में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।

Select Language

Advertisement