Connect with us

देहरादून

देहरादून खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ।गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए।
आग से यहां पर रखें पांच छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पास लिया।यहां पांच सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई।हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement