Connect with us

देहरादून

देहरादून में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म, महिला ने मृत बच्चे को दिया जन्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने मृत बच्चे का डीएन सुरक्षित रखवाया, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून। नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से कई माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सेलाकुई थाने में आरोपित युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, करीब नौ माह पहले प्रेमनगर क्षेत्र की एक महिला सेलाकुई स्थित एक कंपनी में नौकरी मांगने गई। इस दौरान उसकी संजीव नामक व्यक्ति से जान पहचान हो गई। आरोप है कि संजीव ने उसको नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित संजीव के खिलाफ विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को जब पीड़िता थाने में तहरीर देने आई तो उसके पेट में दर्द होने लगा। इस पर स्वजन उसे धूलकोट के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पीड़िता के आठ माह की गर्भवती होने का पता चला। इस पर स्वजन उसे दून अस्पताल लेकर गए, जहां महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने मृत बच्चे का डीएनए सुरक्षित रखवा दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement