Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला के नेतृत्व में ग्राम भूल्यूडा के युवाओं ने पपरसली-भूल्यूडा सड़क मार्ग के निर्माण में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग व वन निगम द्वारा लगातार बरती जा रही लापरवाही से आहत होकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर संज्ञान लेने हेतु प्रार्थना की।


ज्ञात हो कि पपरसली-भूल्यूडा सड़क का निर्माण कार्य अगस्त 2021 में प्रारंभ हो गया था जो कि विभागों के आपसी तालमेल की कमी तथा विभागीय अधिकारियों की असफलताओं के कारण लंबे समय से ठप पड़ा है। एक ओर जहां सड़क निर्माण के कारण सड़क के नीचे स्थित गांव को जाने वाला पैदल मार्ग जर्जर स्थिति में है और ग्रामीण टूटे हुए मार्ग से ही आवागमन कर जान जोखिम में डालने को बाध्य हैं वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण वर्षा में मलबा आने से रोड का मार्ग भी बार बार अवरूद्ध हो जाता है जो कि स्कूली बच्चों और काश्तकारों के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ है। सब्जी उत्पादन क्षेत्रों में अग्रणी रहने‌ वाले ग्राम भूल्यूड़ा की समस्याओं में विभाग तो छोड़ो कोई जनप्रतिनिधि भी सुध नहीं ले रहा जिस कारण ग्रामीणों में अत्यंत रोष व्याप्त है। यही कारण है कि ग्रामीणों ने पंचायती चुनावों के पूर्णरूपेण बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस दौरान जीवन बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, नन्दन बिष्ट, विजेन्द्र सिंह बिष्ट, विनोद बिष्ट, जमन सिंह, सूरज बिष्ट, शुभम बिष्ट, पवन बिष्ट और अन्य ग्रामीण युवा मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement