Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में अभिनव प्रयास: इंटर कॉलेजों में प्रेरणा अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीडीहाट। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) ने उच्च शिक्षा के प्रचार-प्रसार और नामांकन वृद्धि की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने स्थानीय इंटर कॉलेजों में जाकर छात्रों को कॉलेज शिक्षा के लिए प्रेरित किया, जिससे ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को नए अवसरों की जानकारी मिली।

प्राध्यापकों ने राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर, डीडीहाट, बालिका इंटर कॉलेज डीडीहाट, शिखर इंटर कॉलेज, ग्लोरियल इंटर कॉलेज, सूर्या मोंटेसरी और विवेकानंद विद्या मंदिर जैसे शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्रों और प्रधानाचार्यों से संवाद किया। इन संवादों के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा के महत्व, करियर के अवसरों, छात्रवृत्तियों और कॉलेज की सुविधाओं के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अगस्त क्रांति दिवस पर "नफरत नहीं रोजगार दो" की मांग के साथ मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

छात्रों को प्रेरक कहानियों और उदाहरणों के माध्यम से आगे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्यों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान छात्रों को उनके भविष्य के लिए एक नई दिशा देगा। कई छात्रों ने बी.ए., बी.एससी. जैसे पाठ्यक्रमों में रुचि दिखाई और कॉलेज में प्रवेश लेने की इच्छा जताई।

इस पहल के तहत करियर काउंसलिंग सत्र, छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी और उच्च शिक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। एक छात्रा ने कहा, “हमें पहले नहीं पता था कि कॉलेज में इतने विकल्प हैं, अब हम आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से राजस्थान के दोरई अमजमेर के लिए 22 अप्रैल से एक जून तक समर स्पेशल ट्रेन

महाविद्यालय में विज्ञान और मानविकी संकायों में विषय-विशेषज्ञ प्राध्यापक, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास और डिजिटल संसाधनों की सुविधा उपलब्ध है। यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा का केंद्र बनता जा रहा है।

इस कार्यक्रम की संकल्पना प्राचार्य प्रो. प्रेमलता पंत के नेतृत्व में तैयार की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. अनुलहुदा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. कुन्दन प्रसाद और डॉ. मनीष नेगी समेत समस्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह पहल निश्चित ही क्षेत्रीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement