Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

“विकसित कृषि संकल्प अभियान: दूरदराज गांवों तक वैज्ञानिकों की पहुंच और किसानों में जागरूकता”

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले में ‘एक देश एक कृषि एक टीम- विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत वैज्ञानिक अब जिले के दूरदराज इलाकों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र गैना, पिथौरागढ़ के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. जी. एस. बिष्ट ने डीडीहाट ब्लॉक के किसानों को उन्नत प्रजाति के फलों के उत्पादन पर जोर देने को कहा। वहीं, डा. अभिषेक बहुगुणा ने मूनाकोट ब्लॉक के गावों में सब्जी उत्पादन की नई तकनीक, कीवी उत्पादन और पॉलीहाउस की उपयोगिता बताई।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर शारदा नदी में डूबने से मां-बेटी की मौत

डा. महेन्द्र सिंह ने विण ब्लॉक में किसानों को मौन पालन, मशरूम उत्पादन और दशपर्णी अर्क के उपयोग से कीट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। धारचूला में डा. अलंकार सिंह और डा. कंचन आर्या ने प्राकृतिक खेती में जीवामृत व घनजीवामृत के महत्व, पशुपालन की नई तकनीकों और बीमारियों के प्रबंधन पर जानकारी दी।

डा. चेतन कुमार भट्ट ने डीडीहाट ब्लॉक में मौसम आधारित कृषि सलाह देकर किसानों को फसल उत्पादन में मौसम पूर्वानुमान की भूमिका समझाई। डा. स्वाती गर्ब्याल ने गंगोलीहाट ब्लॉक के गावों में मोटे अनाजों की विशेषताओं और उनके उत्पादों के बारे में बताया। मुख्य कृषि अधिकारी श्री अमरेंद्र सिंह ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि उद्यान विभाग के श्री अभिनव कुमार ने बागवानी योजनाओं के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ठोकर लाइन क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

पशुपालन, डेरी, मत्स्य, ग्राम्य विकास और वन विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अभियान से किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है और वे सक्रियता से इसमें भागीदारी कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement