Connect with us

देहरादून

देहरादून सचिवालय में उपनल कर्मचारी ने अनु सचिव पर तानी नकली बंदूक, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक उपनल कर्मचारी ने मामूली विवाद के चलते अनु सचिव बलवंत सिंह भाकुनी पर बंदूक तान दी। विवाद उपस्थिति रजिस्टर में हेरफेर को लेकर हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस जांच में सामने आया कि बंदूक नकली थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत के अनुसार, अनु सचिव बलवंत सिंह भाकुनी ने तहरीर दी कि सचिवालय में तैनात उपनल कर्मचारी हरीशचंद्र ध्यानी निवासी बंजारावाला लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था, लेकिन फिर भी उपस्थिति दर्ज करा रहा था। जब प्रशासन ने उसकी उपस्थिति काट दी, तो गुरुवार को वह आक्रोशित होकर कार्यालय पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला नदी की कटान से वनभूलपुरा-गौलापार मार्ग पूरी तरह बंद, 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित

रजिस्टर में उपस्थिति कटी देख आरोपी हरीशचंद्र ने पहले बलवंत सिंह से गाली-गलौज की और फिर अचानक जेब से एक बंदूक निकालकर अनु सचिव की ओर तान दी। बीच-बचाव में बलवंत सिंह के हाथ में हल्की चोट भी आई। घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आरोपी को नियंत्रित किया और उसके पास से नकली बंदूक जब्त कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश गंगा में भाई को डूबने से बचाने के लिए लगाई बहनों ने छलांग, बहनें बही

कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि प्राथमिक जांच में बंदूक नकली पाई गई है, लेकिन अनु सचिव को जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Select Language

Advertisement