अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़
खोला से जिला पंचायत प्रत्याशी रविन्द्र सिंह के जनसंपर्क ने पकड़ा जोर
नैनी (जागेश्वर)। जिला पंचायत सीट 40 – खोला से निर्दलीय प्रत्याशी व समाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र सिंह खनी के समर्थन में पूरा क्षेत्र एकजुट होता नजर आ रहा है। गांव-गांव में लोग उनके समर्थन में प्रचार में जुटे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक, हर वर्ग रविन्द्र खनी के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहा है।

रोजाना सैकड़ों लोग क्षेत्र में जाकर वोटरों से संपर्क कर रहे हैं और रविन्द्र सिंह को विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। लोगों में उनके प्रति विश्वास की एक बड़ी वजह उनका सामाजिक सरोकारों से जुड़ा सक्रिय योगदान है। वे क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं और जनहित में काम करते आए हैं।
रविन्द्र सिंह खनी का दावा है कि उन्हें जिस तरह से जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और हर गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का काम करेंगे।
