अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़
कपकोट के लाथी में दंपती की जीत: कुंजर और रजनी कोरंगा ने रचा नया कीर्तिमान
बागेश्वर। जिले के कपकोट ब्लॉक अंतर्गत बिचला दानपुर क्षेत्र के लाथी गांव में पंचायत चुनाव में एक दंपती ने बाजी मारी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर कुंजर सिंह कोरंगा और ग्राम प्रधान पद पर उनकी पत्नी रजनी कोरंगा विजयी हुई हैं। कुंजर कोरंगा ने यह सीट लगातार दूसरी बार जीती है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुंजर सिंह कोरंगा को 354 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पुष्कर सिंह को 207 वोट मिले। जोगा सिंह को 183 और केदार सिंह को 165 मत मिले। ग्राम प्रधान पद पर रजनी कोरंगा को 195 मत मिले। उनके बाद चंपा देवी को 138 और किरण देवी को 78 वोट प्राप्त हुए।
इस विजय के बाद गांव में उत्साह का माहौल है। कुंजर और रजनी कोरंगा ने अपनी जीत का श्रेय ईश्वर और जनता के आशीर्वाद को दिया। दोनों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और पारदर्शी कार्य प्रणाली की बात कहते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि वे उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
