Connect with us

देहरादून

21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनीं सारकोट ग्राम प्रधान, CM धामी ने फोन पर दी बधाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली। गैरसैंण ब्लॉक के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट की 21 वर्षीय नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने प्रियंका को गांव के समग्र विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सारकोट को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने गांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही प्रियंका नेगी को देहरादून आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हर 10 हजार की आबादी पर बनेगा एक वेलनेस सेंटर

प्रियंका नेगी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को 186 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। उन्हें 421 वोट मिले, जबकि प्रियंका देवी को 235 वोट प्राप्त हुए। प्रियंका राजनीति शास्त्र में स्नातक हैं, और परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है।

सारकोट गांव चमोली जनपद के सबसे बड़े गांवों में से एक है, जहां 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं। पलायन न होने के कारण मुख्यमंत्री ने इस गांव को आदर्श गांव घोषित किया था। वर्तमान में यहां कई विकास योजनाएं संचालित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दुबई व आबूधाबी में करेंगे रोड शो

प्रियंका के पिता राजे सिंह नेगी वर्ष 2014 से 2019 तक ग्राम प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को हरसंभव सहयोग देंगे। प्रियंका ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक बनाकर उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाना और मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं को गति देना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement