Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में नवविवाहिता की संदिग्ध हत्या, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोहल्ला पठानपुरा स्थित एक बंद मकान से नवविवाहिता का शव बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका का पति घटना के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जेबा खानम उर्फ मोना के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी वर्ष जनवरी 2025 में मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी और शादी के बाद से मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा की नबी कॉलोनी में रह रहे थे।

मृतका की बहन तरन्नुम ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले जेबा ने उसे फोन पर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसकी जान को खतरा है। इसके बाद से तरन्नुम ने बहन और बहनोई से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन दोनों का फोन बंद आ रहा था। आशंका होने पर वह सोमवार शाम को जेबा के घर पहुंची, जहां दरवाजा बंद मिला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  पूरे प्रदेश में तीन हजार नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति होगी : डॉ. धन सिंह रावत

तरन्नुम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पास के निर्माणाधीन मकान के रास्ते समीर के मकान में दाखिल हुई। घर के भीतर नवविवाहिता का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। महिला के गले पर गहरे निशान मिले हैं और चेहरा बुरी तरह से बिगड़ा हुआ था, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसके साथ हिंसा की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट में आयोजित पांच दिवसीय बाल सृजनात्मक कार्यशाला का समापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल और सीओ विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामले में हत्या की आशंका है और मृतका का पति फरार चल रहा है। उसके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पति की तलाश के साथ मामले की गहन जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement