Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

उपपा नेता प्रकाश जोशी को मातृ शोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के वरिष्ठ नेता, अल्मोड़ा ज़िले के महामंत्री श्री प्रकाश जोशी (द्वाराहाट) की माता श्रीमती कमला देवी (87)वर्ष, पत्नी स्व. राम कृष्ण जोशी का उनके पैतृक गांव बछुवाबाण, विकासखंड गैरसैंण ( चमोली ) में आज दोपहर 03 बजे निधन हो गया है। उनके निधन पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी, पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, ज़िला अध्यक्ष महेश फुलारा, व केंद्रीय महासचिव एडवोकेट नारायण राम समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रकाश जोशी उपपा की स्थापना से ही पार्टी के सक्रिय नेता, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व वर्तमान में ज़िले के महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं और द्वाराहाट तहसील में व्यवसाय करते हैं। श्रीमती कमला जोशी अपने पीछे प्रकाश जोशी, उनके छोटे भाई उमेश जोशी, शिक्षक दिनेश जोशी, उनकी बहन मधु मिश्रा के साथ उनके सबसे बड़े भाई स्वर्गीय नवीन जोशी का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंत्येष्टि कल प्रातः उनके गांव में होगी।

Select Language

Advertisement