Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार: हेपिडा स्काईनेक्स का परीक्षण सफल, सीएम धामी ने दी बधाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के दुनाड़ गांव निवासी रवि टम्टा ने ‘हेपिडा स्काईनेक्स’ फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार का सफल प्रोटोटाइप तैयार किया। सीएम धामी ने दी बधाई। पढ़ें पूरी खबर।

अल्मोड़ा। जिले से एक बेहद प्रेरणादायक और गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। धौलादेवी ब्लॉक के दुनाड़ गांव निवासी रवि टम्टा और उनकी टीम ने एक उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी टीम द्वारा तैयार किए गए प्रोटोटाइप ने हालिया परीक्षण के दौरान सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इसे भविष्य के हवाई परिवहन (Air Transportation) के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
रवि टम्टा ‘हेपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड’ के संस्थापक हैं। उनकी टीम ने ‘हेपिडा स्काईनेक्स’ नाम से इस फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप विकसित किया है। इस अनोखी कार को तैयार करने में एडवांस एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है और आधुनिक ड्रोन तकनीक को अपग्रेड करके इसे बनाया गया है। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुई यह कार पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल और इलेक्ट्रिक है।
उड़ने वाली इस कार का सफल परीक्षण होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा को विशेष बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि रवि की यह ऐतिहासिक उपलब्धि साबित करती है कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, नवाचार (Innovation) और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि रवि का यह प्रयास पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
पहाड़ी क्षेत्र के एक छोटे से गांव से निकलकर एयरोस्पेस तकनीक में इतना बड़ा मुकाम हासिल करना काबिले तारीफ है। रवि टम्टा की इस सफलता से पूरे अल्मोड़ा जिले और प्रदेश भर में खुशी का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के इलेक्ट्रिक एयर व्हीकल आने वाले समय में ट्रैफिक की समस्या को कम करने और त्वरित परिवहन में बेहद मददगार साबित होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement