Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू टीम ने एक और श्रमिक को निकाला बाहर, दो की तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली में टीएचडीसी टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज हो गया है। टीमों ने एक और श्रमिक को बाहर निकाला, जबकि दो अन्य श्रमिकों की खोजबीन जारी है।

चमोली। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य पूरी गति से जारी है। रेस्क्यू टीमों ने टनल के भीतर से एक और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेज दिया है।
गौरतलब है कि 13 अगस्त को हुए इस हादसे के बाद से टनल में कई श्रमिक फंस गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की संयुक्त टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। टनल के भीतर फंसे बाकी दो लापता श्रमिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
बचाव कार्य में सबसे बड़ी चुनौती टनल के अंदर जमा पानी बन रहा था, जिसे निकालने के लिए सक्शन पंपों और आधुनिक उपकरणों की मदद ली जा रही है। टनल से पानी की निकासी तेजी से होने के कारण रेस्क्यू टीमों की आवाजाही आसान हो रही है, जिससे संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोजबीन में गति आई है।
जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर अभियान पर पल-पल की निगरानी रख रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शेष दो श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन मौके पर तैनात किए गए हैं।

Select Language

Advertisement