Connect with us

उत्तराखण्ड

दुखद : पूर्णागिरि मेले में बड़ा हादसा, अनियंत्रित बस ने मेला यात्रियों को रौंद, 4 की मृत्यु 7 गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर/उधमसिंहनगर- सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में आज नवरात्र के दूसरे दिन दुखद हादसा हो गया। यहां ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। मेले में सवारी ढोने वाली यात्री बस के ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर तीर्थयात्रियों को कुचल दिया। इस घटना में 4 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं 6 मेला यात्री गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रोडवेज बस में महिला सिपाही के 8 लाख के जेवर चोरी


     घायल यात्रियों को उपचार हेतु टनकपुर उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां से 2 से 3 यात्रियों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। घटना में दो बच्चों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement