Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

धौलादेवी ब्लाक की जन समस्याओं को लेकर तहसील भनोली में उपपा का धरना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनी- नैलपड़ वाया बजेला मोटर मार्ग की मांग को लेकर मुखर हुए ग्रामीण

भनोली (अल्मोड़ा)। सूखे से परेशान किसानों को मुआवजा देने, नैनी, दन्या, खेती व ध्याडी में आधार केंद्र खोलने, विकासखंड में फैल रहे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने, नैनी मोटर मार्ग को बजेला मोटर मार्ग से जोड़ने, गत 24 नवंबर को गुलदार द्वारा मारे गये आरव के परिजनों को 25 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने, राजकीय इंटर कॉलेज नैनी व दन्या सहित सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति करने, वन पंचायतों में हो रहे अतिक्रमण रोकने, सरकारी निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने, सड़क निर्माण में काटे गये खेतों का मुआवजा देने, विकासखंड में संचालित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे – अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने व रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, घर- घर नल- घर- घर जल, योजना में हो रही धांधली रोकने समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी ने तहसील मुख्यालय गुरडाबांज में धरना प्रदर्शन किया। सभा को एड. नारायण राम, उपपा धौलादेवी के संयोजक व राज्य आंदोलकारी बसंत खनी कौस्तुबानंद भट्ट, शिवदत्त पाण्डे, बसंत राम, किशन सिंह खनी ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग से लकड़ी दोहन मामले में एक माह तक किसी भी तरह की लकड़ी उठाने पर रोक लगाई

उपपा के केंद्रीय महासचिव कौस्तुबानंद भट्ट ने कहा कि उपपा जन आंदोलनों की कोख से निकली हुई पार्टी है। जो लगातार सामाजिक व व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्षरत है।
बैठक में शेर सिंह, राम सिंह, किशन सिंह, रेवाधार जोशी, चंदन सिंह खनी, दीवान राम, शेर सिंह बोरा, शिवराज सिंह गैडा, हंसा दत्त, पंकज भट्ट, कृष्ण भट्ट, गोपाल सिंह बोरा, किशनानंद पाण्डे, उम्मेद सिंह,समेत अन्य लोग लोग मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement