Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान ग्लाइडर अनियंत्रित होकर गिरा, बाल बाल बचा ग्लाइडर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगती

नैनीताल- बागेश्वर में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान एक ग्लाइडर अनियंत्रित होकर धड़ाम से जमीन पर आ गिरा। अचेत हुए पैरा ग्लाइडर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। घटना का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में राज्य पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन की तरफ से प्रथम राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता के पहलेे दिन पायलटों के कई करतब देखने को मिले। प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहा एक पायलट लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर लैंडिंग मैदान में जा गिरा। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर था। जालेख की पहाड़ी से करतब दिखाते हुए पैराग्लाइडर कपकोट के केदारेश्वर स्थित लैंडिंग पॉइंट में उतर रहे थे। तभी भीमताल निवासी पायलट भुवन आर्या का ग्लाइडर मैदान पर लैंडिंग करते समय असंतुलित हो गया। ग्लाइडर तेजी से नीचे की तरफ आया और मैदान के बीच में बने सीमेंट की सतह पर गिर गया। आयोजक और वहां मौजूद लोग ग्लाइडर की सुरक्षा के लिए तेजी से भागे। घायल पायलट के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि पायलट ने सबको आश्वस्त किया कि उसे गंभीर चोट नहीं आई है। उसे सी.एच.सी.कपकोट में भर्ती कराया गया। पायलट को कोई भी गंभीर चोट या फ्रैक्चर नहीं आया बल्कि उसकी कमर में हल्की चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Select Language

Advertisement