Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन, वाहन में सवार पांच आदि कैलास यात्री थे
पिथौरागढ़। धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार दोपहर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार पांच आदि कैलास यात्री समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर पांगला तंपा मंदिर के समीप हुआ। रेस्क्यू में जुटीं पुलिस टीम और एसडीआरएफ को देर शाम तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका। बीते आठ अक्तूबर को भी इसी मुख्य मार्ग पर 39 किमी दूरी पर चट्टान का बड़ा हिस्सा चलते वाहन पर टूटकर गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक एक टैक्सी वाहन पांच आदि कैलास यात्रियों को गुंजी से धारचूला ले जा रहा था। दोपहर एक बजे के करीब मंदिर के पास वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। पहाड़ी से टकराता हुए काली नदी के किनारे तक जा पहुंचे वाहन के परखच्चे उड़ गए। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन में सवार लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी किसी तरह जिला प्रशासन को दी। जिसके बाद में पांगला पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। बचाव दलों ने स्थानीय लोगों, एसएसबी के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। पिथौरागढ़ एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अंधेरा होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अभी शवों की बरामदगी का काम शुरू नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का शिकार होने वालों में दो व्यक्ति बेंगलुरू, दो तेलंगाना और दो उत्तराखंड के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग योजनाओं का किया शुभारंभ, क्षेत्रीय निवेशक कन्क्लेव में हुए थे 24740 हजार करोड़ के एमओयू
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement