Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

अरुण मोहन जोशी समेत चार पुलिस अधिकारी बने आईजी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शासन ने शुक्रवार को 2006 बैच के चार आईपीएस को आईजी पद पर पदोन्नति दे दी है। पदोन्नति पाने वालों में डीआईजी अरुण मोहन जोशी,अनंत शंकर ताकवाले, राजीव स्वरूप और स्वीटी अग्रवाल शामिल हैं।
ये चारों आईपीएस एक जनवरी 2024 से आईजी बन जाएंगे। वहीं 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी से डीआईजी पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 2011 बैच के आईपीएस मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को भी एक जनवरी से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन सभी की डीपीसी की गई।

Select Language

Advertisement