Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

राज्य में सत्तारूढ दल द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग: आप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। यहां जारी बयान में आम आदमी पार्टी के सस्थापक सदस्य और पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके भुवन चन्द्र जोशी ने वहा कि बीते प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे और वर्तमान में भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों/ रथों /आशियानों में खुलकर सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों और वाहनों का दुरुपयोग हो रहा है जो राज्य में गलत परम्परा है।
उन्होंने कहा कि आज अधिकतर विभागों के अधिकारी कर्मचारी , सरकारी गाडियाँ अपने काम काज छोड़, भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में व्यस्त है इससे न केवल नौकरशाही परेशान है बल्कि जनता भी परेशान हो रही है, सरकारी अधिकारी भाजपा के लोगो को खुश करने को ही जनता की सेवा समझ रहे है। उन्होंने कहा कि स्वयं को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी व सांस्कृतिक संगठन कहने वाली भाजपा को जनता को सही संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस पर नजर बनाए है और जल्दी ही जनता के बीच भाजपा के इन कृत्यों को बेनकाब किया जाएगा।

Select Language

Advertisement