Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जागेश्वर विधायक मोहन सिंह को बजेला में बैसी में देवताओं ने दिया ऐसा आशीर्वाद, विधायक ने जोड़े हाथ…देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनी जागेश्वर(अल्मोड़ा)। नैनी के बजेला ग्राम पंचायत की ओर से हरज्यू मंदिर बजेला में बैसी का आयोजन हो रहा है। 8 जनवरी को भंडारे का साथ बैसी का समापन होगा। बैसी में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह शामिल हुए और उन्होंने हरज्यू देवता का आशीर्वाद लिया। इस बीच वाद्य यंत्रों की थाप पर देवताओं का आह्वान किया गया। जिसमें बच्चों ने देवता के स्वरूप में विधायक को आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री का आशीर्वाद दिया। इसके लिए बच्चों ने कहा, विधायक को क्षेत्र विकास के दम पर खुद को साबित करना होगा। उनका मुख्यमंत्री बनने का योग है। बाल देवताओं की बात सुनकर विधायक ने हाथ जोड़कर नमन किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात: जानिए समय, महत्व और उपाय

Select Language

Advertisement