Connect with us

मौसम

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ आज से बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत इन जिलों में बारिश के आसार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में लंबे समय बाद मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। शुक्रवार को उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य में कोहरे व पाले को लेकर दो दिन के लिए येलो अर्लट जारी किया गया है।
कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही। इससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस हुई। हालांकि, सुबह-शाम ठंड का दौर जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ़ आरके सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Select Language

Advertisement