Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चीड़ का वृक्ष काट रहे 19 वर्षीय युवक की उसी पेड़ से दबकर मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भारत की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के अड़तोला का मामला
पिथौरागढ़। 
भारत की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के अड़तोला में चीड़ का वृक्ष काट रहे 19 वर्षीय युवक की उसी वृक्ष से दबकर मृत्यु हो गई । मृतक युवक कक्षा दस का छात्र था। बैतड़ी के पाटन नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 अडतोला निवासी प्रकाश पांडेय गांव के निकट के जंगल में चीड़ का वृक्ष काट रहा था।
इस दौरान वह पेड़ काटने को पेड़ पर चढ़ कर कुल्हाड़ी चला रहा था तो अचानक प्रकाश मय पेड़ के गिर गया और पेड़ के नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गया। जिला प्रहरी कार्यालय वैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि गंभीर घायल प्रकाश को निकट के पाटन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई । मृतक पाटन नगरपालिका क्षेत्र के सिद्धेश्वर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दस में पढ़ता था। उसकी असमय मृत्यु से परिवारजनों शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ढोकाने वॉटर फॉल में दिल्ली से आए युवक की डूबने से मौत, लापरवाह प्रशासन पर भड़के स्थानीय लोग

Select Language

Advertisement