Connect with us

राजनीति

कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी भाजपा में शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजपा महानगर कार्यालय में मुख्यमंत्री धामी और अन्य नेताओं ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
देहरादून। एक दिन पहले कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मनीष खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट के पर गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस बार भी वह कांग्रेस टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।

Select Language

Advertisement