Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

मुक्तेश्वर पुलिस ने 4 पेटी शराब के साथ एक को धरा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली(नैनीताल)। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसा हुआ है।
मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी के नेतृत्व में धानाचूली पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने मनाघेर के पास सर्वेश कुमार(46)पुत्र मैकू लाल निवासी, हरिपुर सिद्धार्थ, अर्जुनपुर ,हल्द्वानी को एक झोपड़ी की आड़ में शराब बेचते पाया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति से 192 पव्वे यानी 4 पेटी देशी शराब बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Select Language

Advertisement