Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रेमिका से मिलने बुर्का पहन कर पहुंचा प्रेमी, लोगों ने पकड़ कर कूटा, वीडियो वायरल 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद। एक प्रेमी पर आशिकी का खुमार इस कदर चढ़ गया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्का पहन कर पहुंच गया। लेकिन प्रेमिका से मिलने से पहले लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे चोर समझकर उसकी खूब पिटाई की। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवक बुर्का पहन अपने प्रेमिका से मिलने आ गया। युवक की चाल को देखकर लोगों को उसपर शक हो गया। जब लोगों ने उसका बुर्का उतरवाया तो वहा पर खड़े लोग हैरान रह गए। बुर्के के अंदर युवक को देख लोगों लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसकी खूब पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक के पास से तमंचे की शक्ल में गैस लाइटर मिला है। इसे उसने बेल्‍ट में लगा रखा था। युवक से पूछताछ की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। वह पीपलसान इलाके में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। मर्दाना चाल की वजह से वह लोगों की नजर में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत

Select Language

Advertisement