Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर में भूस्खलन से फंसी बारात, घंटों बाद पहुंची दुल्हन के घर

Published

on

बागेश्वर। जिले के काफलीगैर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने बिलौना-मल्लासेरा-सिमतोली सड़क को बुरी तरह प्रभावित किया है। शनिवार को आरे निवासी आनंद सिंह के पुत्र की बारात चनबौड़ी गांव जा रही थी, लेकिन कठानी गांव के पास भूस्खलन के कारण सड़क पर जमा मलबे में बारात के वाहन फंस गए।
भारी मात्रा में मलबा जमा होने से वाहनों के पहिए बुरी तरह से फंस गए, जिससे बारात एक घंटे तक रुकी रही। बारात में 18-20 टैक्सी और निजी वाहनों में लगभग 200 बराती सवार थे। घंटों तक वाहनों के निकालने के प्रयास विफल रहे, जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की। इन वाहनों में सवार होकर बराती दुल्हन के गांव पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में किया जाएगा नियोजित : धामी


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाद में खाली वाहनों को किसी तरह मलबे से निकालकर गांव तक पहुंचाया गया। भारी बारिश के चलते पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860