Connect with us

देहरादून

भीषण हादसा: गलोगी, मसूरी में कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। 29 मई 2025 की प्रातः लगभग 02:00 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष/डीसीआर/थाना मसूरी देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि कोलूखेत से लगभग 02 किमी आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा को अलर्ट किया गया। पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक श्री सावर सिंह के नेतृत्व में टीम ने तत्काल रेस्क्यू के लिए घटनास्थल की ओर प्रस्थान किया और मात्र 11 मिनट में टीम रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 14 फरवरी औरकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 8 मार्च को होगी तय

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। खाई की गहराई और घना अंधकार रेस्क्यू में बाधक रहे, फिर भी टीम ने साहस के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक घायल अवस्था में मिला, जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

टीम ने घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर चिकित्सा सहायता हेतु रवाना किया, साथ ही मृतकों के शवों को अत्यंत विषम परिस्थितियों में 300 मीटर गहरी खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

घायल का विवरण:

  1. मेजर अंशुमन त्रिखा

मृतकों का विवरण:

  1. सौरभ त्रिखा पुत्र श्री सुभाष
  2. कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा

तीनों व्यक्ति देहरादून के सेवक आश्रम रोड के निवासी बताए गए हैं। SDRF की तत्परता एवं साहसिक प्रयासों से रेस्क्यू कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Select Language

Advertisement